जबरदस्ती नहीं उठाई गई दयाल प्यारी, इस जिला में अपने समर्थकों के साथ दिखी

Politics Solan

DNN सोलन
भाजपा की बागी उम्मीदवार दयाल प्यारी को सोलन से जबरदस्ती गाड़ी में बिठाने के मामले में नया मोड़ आ गया है। अब खुलासा हुआ है कि दयाल प्यारी को वाहन में ले जाने वाले उसी के समर्थक थे, लेकिन दयाल प्यारी के साथ पहले मौजूद समर्थक व बाद में आए समर्थकों के बीच जान पहचान न होने के कारण कुछ देर के लिए मौके पर ऐसा लगा कि दयाल प्यारी को वाहन में कोई अनजान लोग जबरदस्ती लेकर जा रहे हैं।

लेकिन सिरमौर जिला में दयाल प्यारी अपने समर्थकों के साथ दिखी जिसके बाद सभी ने राहत की सांस ली कि उसे कोई जबरन वाहन में उठाकर नहीं लाया है, लेकिन मौके पर जिस प्रकार से मौके पर माहौल रहा उस से कुछ देर के लिए ऐसा लगा कि यह मामला कुछ और ही है।

News Archives

Latest News