DNN चंबा
चंबा जिला के रठियार क्षेत्र के जंगल में एक नर कंकाल मिलने का मामला सामने आया है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची व जांच में जुट गई। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मिले कंकाल की जांच करने पर पहचान पवन कुमार के तौर पर हुई जिसका पता मृतक के कपड़े व जूतों से लगा। पुलिस ने बताया कि शनिवार को जंगल के साथ लगते गांव से ग्रामीण जालने के लिए लकड़ियां इक्कठी करने के लिए आए थे वहीं इसी दौरान जंगल में उन्हें कंकाल दिखा। जिसकी सूचना ग्रामीणों द्वारा पुलिस को दी गई। पुलिस ने बताया कि पवन करीब दो ढाई साल से लापता था अब जिसका कंकाल जंगल से बरामद हुआ है। इस मामले कि पुष्टि एसपी अरुल कुमार ने कि है उन्होंने बताया कि इस कंकाल की शिनाख्त कर ली गई है व पुलिस ने आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।
















