DNN सोलन
सोलन पुलिस ने शामती के नजदीक जुआ खेल रहे 4 लोगों को पकडऩे में कामयाबी हासिल की है। पकड़े गए सभी आरोपी नेपाली मूल के है। एएसपी शिव कुमार शर्मा ने इसकी पुष्टि की है। पुलिस के अनुसार चार व्यक्ति ताश के पत्तों के साथ सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेल रहे थे जैसे ही उन्होंने पुलिस पार्टी को आते देखा तो हाथ मे पकड़े ताश के पत्तों को नीचे रखी ताश की ढेरी व पैसों के उपर फैंक दिया। चारों व्यक्तियों को काबू किया गया और नाम पता पूछने पर अपने नाम रमेश, हेम राज, टेकू व राज कुमार बताया। इनसे 9050 रुपए बरामद हुए। पुलिस ने चारों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।