DNN सोलन (श्वेता भारद्वाज)
सोलन क्षेत्र के जंगलों में लगी आग के कारण सांस से संबंधित बीमारी वाले मरीज परेशान होने लगे हैं। जंगलों में लगी आग का दुआ पूरे क्षेत्र में फैल चुका है। बुधवार सुबह शहर व आसपास के क्षेत्र में इतना ज्यादा धुआं था कि लोगों को सुबह सुबह ताजी हवा भी नसीब नहीं हो रही थी। वहीं चिकित्सकों की मानें तो यह दुआ विशेष तौर पर अस्थमा के मरीजों के लिए खतरनाक साबित हो सकता है और उन्हें इससे बचने की जरूरत है।
जानकारी के मुताबिक गर्मियों का सीजन शुरू होते ही जंगलों में आग लगने का सिलसिला शुरू हो चुका है सोलन शहरी ही नहीं कंडाघाट जायल वह सिरमौर जिला के विभिन्न क्षेत्रों के जंगलों में इन दिनों आग लगी है इससे वन संपदा तो नष्ट हो ही रही है साथ ही पर्यावरण भी बुरी तरह से दूषित होने लगा है। धुएं के कारण शहर में रहने वाले लोगों को भी बीमारी का खतरा होने लगा है। इस मामले में क्षेत्रीय अस्पताल के चिकित्सा अधिकारी डॉ महेश गुप्ता ने कहा कि अस्थमा के मरीजों के लिए धुआ खतरनाक है।















