DNN धर्मपुर
सोलन पुलिस द्वारा चिट्टे के साथ पकड़े जा रहे आरोपियों से पूछताछ के बाद पुलिस इस धंधे में लगे गिरोह के सरगना तक पहुंचने के लिए जबरदस्त कार्य कर रही है। इसी कड़ी में सोलन की धर्मपुर पुलिस ने दिल्ली से एक ओर विदेशी नागरिक को चिट्टा सप्लाई करने के आरोप में पकड़ा है। आरोपी नाइजीरियन बताया जा रहा है और धर्मपुर पुलिस उसे दिल्ली से धर्मपुर ले आई है। इससे पूछताछ की जा रही है, जिसके बाद मामले में खुलासे होने की उम्मीद है। पता चला है कि कुछ दिनों पहले 17 ग्राम चिट्टे के साथ पुलिस ने 3 युवकों को गिरफ्तार किया था। इन लोगों से पूछताछ के बाद पुलिस ने दिल्ली में छापेमारी करके एक और नायजीरियन को चिट्टा सप्लाई करने के मामले में गिरफ्तार किया है। एसपी मधुसूदन शर्मा ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि पुलिस दिल्ली से एक ओर विदेशी नागरिक को लाई है। उससे पूछताछ की जा रही है। अभी ज्यादा कुछ नहीं कहा जा सकता जांच जारी है।


















