चामुंडा मंदिर में सौंदर्यीकरण कार्य का किया निरीक्षण

Kangra Others

DNN धर्मशाला

कांगड़ा जिला के प्रमुख शक्तिपीठ चामुंडा देवी के सौंदर्यीकरण तथा श्रद्वालुओं को बेहतर सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए प्रशासन द्वारा विस्तृत कार्ययोजना तैयार की गई है। यह जानकारी उपायुक्त राकेश प्रजापति ने वीरवार को चामुंडा मंदिर परिसर में एडीबी प्रोजेक्ट के तहत चल रहे विकास कार्यों का निरीक्षण करने के उपरांत दी।
उपायुक्त राकेश प्रजापति ने कहा कि एडीबी के तहत चामुंडा मंदिर के सौंदर्यीकरण तथा निर्माण कार्यों के लिए साढ़े सात करोड़ के करीब राशि स्वीकृत की गई है। उन्होंने कहा कि मंदिर में चल रहे सौंदर्यीकरण के कार्यों को समयबद्व पूरा करने के दिशा निर्देश दिए गए हैं ताकि श्रद्वालुओं को बेहतर सुविधा मिल सके।
उपायुक्त राकेश प्रजापति ने कहा कि मंदिर परिसर में स्वच्छता का विशेष ध्यान रखने के लिए कहा गया है इसके साथ मंदिर प्रशासन को नियमित तौर पर स्वच्छता का निरीक्षण करने के लिए कहा गया है। उन्होंने कहा कि लंगर में भी श्रद्वालुओं के लिए बेहतर भोजन व्यवस्था के दिशा निर्देश दिए गए हैं। उपायुक्त राकेश प्रजापति ने कहा कि मंदिर में देश तथा विदेशों से प्रति वर्ष लाखों श्रद्वालु माथा टेकने आते हैं तथा श्रद्वालुओं को किसी भी तरीके से असुविधा न हो इसका पूरा ध्यान रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि चामुंडा में पार्किंग की भी बेहतर व्यवस्था की जा रही है।
इस अवसर पर एसडीएम डा हरीश गज्जू सहित मंदिर प्रशासन के अधिकारी भी उपस्थित थे।

News Archives

Latest News