चन्द्र प्रकाश गेरोला बने प्रधान

Himachal News Others Solan

DNN सोलन

14 फरवरी अखिल भारतीय डाक कर्मचारी संघ के पत्रवाहक एमटीएस सोलन मण्डल का द्विवार्षिक अधिवेशन आज यहां आयोजित किया गया। इस अधिवेशन की अध्यक्षता परिमण्डलीय सचिव प्रेम प्रकाश मेहता ने की। परिमण्डलीय सचिव की अध्यक्षता में चुनाव संपन्न करवाए गए। सभी सदस्य निर्विरोध चुने गए।
कार्यकारिणी में चन्द्र प्रकाश गेरोला को प्रधान, कैलाश शर्मा को वरिष्ठ उप प्रधान, अश्वनी को उप प्रधान, अनिल कुमार को मण्डलीय सचिव, मोहित गुप्ता को उप सचिव, देवेन्द्र सिंह को कोषाध्यक्ष, कपिल देव को सह कोषाध्यक्ष, राहुल आॅडिटर चुना गया। अर्जुन, करता राम, चमन लाल तथा दारा सिंह को कार्यकारिणी सदस्य चुना गया।

Latest News