ग्राम पंचायत किरपालपुर और रेडू उपरला में कलाकारों ने ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं की दी जानकारी

Himachal News Others Solan

DNN सोलन

14 जुलाई सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग से अधिकृत पूजा कला मंच बाड़ीधार संरयाज के कलाकारों ने विकास खण्ड नालागड़ की ग्राम पंचायत किरपालपुर के गांव डाडो कानियां और ग्राम पंचायत रेडू उपरला में समूह गान, नाटी, नुक्कड़ नाटक, लोक गीत के माध्यम से अंर्तजातीय विवाह, गृह अनुदान योजना, मुख्यमंत्री आदर्श ग्राम योजना तथा सामाजिक सुरक्षा पेंशन के बारे में विस्तृत जानकारी दी।
कलाकारों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से ग्रामीणों को जानकारी देेते हुए बताया कि कम्प्यूटर एप्लिकेशन व समवर्गी क्रिया-क्लापों में प्रशिक्षण एवं दक्षता योजना के तहत अनुसूचित जाति/जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यक, एकल नारी, विधवा, दिव्यांग के बीपीएल परिवारों से संबंधित अभ्यार्थियों या जिनकी वार्षिक आय 02 लाख रूपये से कम हो उन्हें विभिन्न कम्प्यूटर कोर्स में प्रशिक्षण दिया जाता है। योजना के तहत 1350 रूपये प्रतिमाह प्रशिक्षण की फीस, दिव्यांग अभ्यार्थियों के लिए 1500 रूपये प्रशिक्षण फीस तथा प्रशिक्षण के दौरान 1000 रूपये प्रतिमाह प्रति प्रशिक्षणार्थी छात्रवृत्ति दी जाती है। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण पूर्ण होने पर सफल अभ्यार्थी को प्रशिक्षण प्रमाण पत्र दिया जाता है।
इस अवसर पर ग्राम पंचायत रेडू उपरला की प्रधान राजकुमार, ग्राम पंचायत रेडू उपरला की उप प्रधान मंगल सिंह, ग्राम पंचायत रेडू उपरला की वार्ड पंच सुखविन्दर कौर, ग्राम पंचायत किरपालपुर की वार्ड पंच शकुन्तला देवी, राममूर्ति सहित ग्रामीण उपस्थित थे।

News Archives

Latest News