DNN शिमला
शिमला जिले के तहत पड़ने वाले रोहडू में पुलिस को जुआरियों के खिलाफ अभियान के तहत बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने अलग-अलग स्थानों में छापामारी के दौरान 8 लोगों को जुआ खेलते पकड़ा है और इनके पास से करीब ढाई लाख रुपए की नगदी बरामद की है। पकड़े गए सभी आरोपियों को जमानत पर रिहा कर दिया गया है। पुलिस को सूचना मिली थी कि न्यू सब्जी मंडी स्थित एक निजी गैस्ट हाऊस में कुछ लोग जुआ खेल रहे हैं, ऐसे में गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने दो कमरों में छापा मारा।
इस दौरान गैस्ट हाऊस के कमरा नंबर 102 में 6 लोग जुआ खेलते हुए पाए गए , जिनके कब्जे से 2,28,000 हजार रुपए की राशि बरामद की गई। इसके साथ ही गैस्ट हाऊस के कमरा नंबर 109 में भी 2 व्यक्ति जुआ खेलते हुए पाए गए, जिनके कब्जे से 38,400 रुपए की राशि बरामद की। पुलिस ने गैस्ट हाऊस के मालिक को भी आरोपी बनाया है और धारा 3, 4 और 6 के साथ ही एचपी जुआ अधिनियम के तहत केस दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।















