कौशल विकास निगम के समन्वयक ने किया शहरी आजीविका केन्द्र के कार्य का निरीक्षण

Kangra

DNN धर्मशाला (कांगड़ा ) ब्यूरो

कौशल विकास निगम के समन्वयक नवीन शर्मा द्वारा सोमवार को शहरी आजीविका केन्द्र सिद्धबाड़ी के कार्य का निरीक्षण किया गया। हिमाचल प्रदेश कौशल विकास निगम द्वारा निर्माणाधीन इस केंद्र का निर्माण एशियाई विकास बैंक(एडीबी) के सहयोग से किया जा रहा है।
नवीन शर्मा ने आजीविका केन्द्र के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि इस केन्द्र में बेरोजगार लोगों के कौशल विकास के लिए विभिन्न प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाए जाएंगे तथा साथ ही लोगों को रोजगार प्रदान करने के लिए एक विशेष रोजगार सेल की स्थापना इस आजीविका केन्द्र में की जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा प्रदेश भर में युवाओं की स्किल डेवलपमेंट के लिए अनेक रोजगार परक प्रशिक्षण कार्यक्रम आरंभ किये गये हैं और यह अभियान निरंतर जारी है। युवाओं के कौशल क्षमता को सशक्त बनाने के लिए प्रदेश में कौशल विकास निगम के माध्यम से अनेक नये कार्यक्रम आरम्भ किये जाएंगे।

News Archives

Latest News