कोहरे से धुंधला पड़ा औद्योगिक शहर बीबीएन

Baddi + Doon Others

डीएनएन बद्दी (सहिल)
औद्योगिक शहर बीबीएन पर इन दिनों घना कोहरा छाया हुआ है। कोहरे के कारण औद्योगिक गतिविधियां भी खासी प्रभावित हो रही हैं। सुबह से दोपहर तक रोजाना बीबीएन घने कोहरे की सफेद चादर में लिपट रहा है। ऐसे में जहां वाहन दिन के समय फॉग लाइटों पर निर्भर हो रहे हैं। वहीं लोगों को भी गर्म कपड़ों का सहारा लेना पड़ रहा है। बीबीएन में कोहरे के कारण सड़क दुर्घटना की आशंका बड़ी है। ऐसे में पुलिस की ओर से भी वाहन चालकों को धीमी गति से वाहन चलाने की हिदायतें जारी हुई हैं। पुलिस ने भी सड़कों पर जवानों की संख्या में बढ़ोतरी की है। जिससे कोहरे के कारण जाम की समस्या से लोगों को न जुझना पड़े। बीबीएन की दुकानों, मकानों व उद्योगों के आस-पास लोग दिन-रात अंगिठियां जलाकर भी ठंड से बचने का प्रयास कर रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार बीबीएन में दिन के समय अधिकत्तम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच रहा है, जबकि रात के समय घने कोहरे के कारण तापमान गिरकर पांच डिग्री तक पहुंच रहा है। स्थानीय रणेश, दिनेश, कुलवंत, धीरज, तरसेम, काला सिंह, हरनेक, जसवीर का कहना है कि बारिश न होने के कारण लोगों को ठंड के साथ बीमारियों का भी सामना करना पड़ रहा है। उम्मीद है कि मौसम करवट बदलेगा व लोगों को बीबीएन में बारिश जल्द नसीब हो पाएगी।

News Archives

Latest News