कोरोना काल में संकटमोचक बना शिवशक्ति महिला मंडल मण्ड सनोर

Kangra Others

DNN धर्मशाला

4 जून। इंदौरा पंचायत के गांव मण्ड सनोर का शिवशक्ति महिला मंडल कोरोना काल मंे ज़रूरतमन्द लोगों के लिए आशा की किरण लेकर आया है। यह महिला मंडल कोरोना काल में इस महामारी से बचाव के लिए लोगों को जागरूक करने तथा राहत सामग्री उपलब्ध करवाने के अलावा स्वयम् मास्क बना कर बांट रहा है। यह महिला मंडल अब तक लोगों में हज़ारों मास्क बॉंट चुका है।
शिवशक्ति महिला मंडल अपनी पंचायत तथा आस-पास के कई कोरोना संक्रमित परिवारों को राशन उपलब्ध करवाने के अतिरिक्त लॉकडाउन की वजह से बेरोज़गारी की मार झेल रहे लोगांे को खाद्य् सामग्री मुहैया करवा रहा है। यह महिला मंडल अपने संसाधनों तथा विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के सहयोग से लोगों की सहायता कर रहा है।
कोरोना काल आरम्भ होने के बाद से यह महिला मंडल पंयायत के सभी स्थानों को कई बार सेनिटाइज़ करवा चुका है। गाँव तथा नज़दीकी पंचायतों में जब लोगों को किसी प्रकार की समस्या आती है तो महिला मंडल की प्रधान सुमन कौशल इंदौरा की विधायक रीता धीमान के माध्यम से लोगों की समस्याओं को हल करने का प्रयास करती हैं। विधायक रीता धीमान उनके जज़्बे को सलाम करते हुए कभी इनके काम को मना नहीं करती हैं। यह महिला मंडल कई ज़रूरतमन्दों को राशन, पीने के पानी, बिजली, रास्तों तथा ग़रीब बेटियों की शादियों में राहत राशि तथा गृहिणी सुविधा योजना के तहत सैकड़ांे महिलाओं को मुफ्त गैस कनेक्शन उपलब्ध करवा चुका है। इस महिला मंडल को स्थानीय विधायक के अलावा विभिन्न समाज सेवी तथा बुद्धिजीवी भरपूर सहयोग कर रहे हैं।
शिवशक्ति महिला मंडल के अतिरिक्त मलाहड़ महिला मंडल की प्रधान अंजू बाला तथा नारी जागृति महिला मंडल मलकाना की प्रधान नीलम के नेतृत्व में यह दोनों महिला मंडल ज़रूरतमंद लोगों को मास्क, काढ़ा तथा सेनेटाइज़र मुहैया करवा रहे हैं।

News Archives

Latest News