कार खाई में गिरी रोहडू के युवक की मौत

Crime Shimla

 

DNN शिमला
हिमाचल में छोटा शिमला थाना के अंतर्गत थाचड़ू के पास एक दर्दनाक कार सड़क हादसा हो गया। जहां एक व्यक्ति की मौत हो गई वहीं एक अन्य घायल हुआ है। जानकारी के अनुसार घटना रात साढ़े 11 बजे कार की है। जब कार बेकाबू होकर खाई में जा गिरी। हादसे में रोहड़ू के एक कारोबारी की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान अक्षय (35) पुत्र कृष्ण चंद निवासी रोहड़ू के रूप में हुई है। घायल व्यक्ति भी रोहड़ू का ही निवासी है, जिसे आईजीएमसी अस्पताल में दाखिल किया गया है। मृतक पेट्रोल पंपों और स्टोन क्रशर का मालिक था। अक्षय का पंथाघाटी में भी फ्लैट है और अपने दोस्त राहुल (32) पुत्र उमेश के साथ पंथाघाटी की तरफ जा रहा था कि थाचड़ू के पास हादसा हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

 

 

News Archives

Latest News