कांग्रेस लड़ रही है जमानत बचाने की जंग : गणेश दत्त

Politics Solan

 

DNN सोलन
प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष व जिला सोलन के प्रभारी गणेश दत्त ने कहा कांग्रेस को भाजपा के बजाए अपनी पार्टी पर ध्यान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की देश व प्रदेश में हालत खस्ता है और हिमाचल में कांग्रेस जमानत बचाने की जंग लड़ती दिखाई दे रही है। उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस में यह हालत हो गई है कि पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह तक को कार्यक्रमों में नहीं बुलाया जा रहा है। जबकि भाजपा एकजुट होकर देश व प्रदेश के विकास के लिए कार्य कर रही है। सोलन में पत्रकार वार्ता के दौरान उन्होंने यह बात कहीं। उन्होंने दावा किया कि आगामी लोकसभा चुनाव में पार्टी चारों सीटें जीतेगी। पार्टी के राष्ट्र्ीय अध्यक्ष अमित शाह आगामी 16 अगस्त को शिमला में ग्राम प्रभारी व संगठन के अन्य पदाधिकारियों से फीड बैक लेंगे। शाह संगठन को जीत का मंत्र दे जाएंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के नागरिक अभिनंदन में सोलन जिले से बड़ी सं या में पार्टी के कार्यकर्ता जाएंगे। जुब्बड़ हट्टी एयर पोर्ट पर स्थानीय पार्टी कार्यकर्ता व पीटरहाफ होटल में ग्राम केंद्र, मंडल के पदाधिकारी अध्यक्ष का स्वागत करेंगे। भाजपा उपाध्यक्ष ने कहा कि लोकसभा चुनाव को लेकर हिमाचल में पार्टी कार्यकर्ता पूरी तरह से तैयार है।

 

News Archives

Latest News