DNN सोलन
सोलन के ओचछघाट में भांग की खेती कर रहे एक व्यक्ति के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया है। मौके पर पुलिस ने भांग के 9206 पौधे भी उखाड़े। एएसपी शिवकुमार शर्मा ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस को एक सूचना मिली की ओचछघाट क्षेत्र निवासी प्यारेलाल ने अपने खेतों में भांग के पौधे बीज रखे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस की टीम ने मौके पर जाकर छापामारी की और उसके खेतों में 9206 भांग के पौधे पाए। जिन्हें उखाड़ आ गया और आरोपी प्यारेलाल के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मामले में आगामी कार्रवाई कर रही है।















