एक बार फिर मौसम करवट बदलेगा और पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय

Himachal News Others Shimla

DNN शिमला

गुरुवार से एक बार फिर मौसम करवट बदलेगा और पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से 18 व 19 अप्रैल को अलग-अलग स्थानों पर आंधी तूफान के साथ, बिजली चमकने, धूल भरी 40 से 50 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से धूल भरी हवाओं के साथ ओलावृष्टि, वर्षा व बर्फबारी का ऑरैंज अलर्ट रहेगा जबकि 20 व 21 अप्रैल को यैलो अलर्ट रहेगा। प्रदेश में 23 अप्रैल तक मौसम के खराब रहने के आसार हैं। राज्य में पिछले 24 घंटों में अलग-अलग स्थानों पर हल्की वर्षा हुई, जिसमें नारकंडा में 4.5, मंडी में 3.8, कल्पा में 3.7, सांगला में 3.4, केलांग व रिकांगपिओ में 3-3, कुफरी में 1.5, सुंदरनगर में 0.6, मशोबरा व बजौरा में 0.5-0.5 मिलीमीटर वर्षा हुई है। बुधवार को अधिकतम तापमान ऊना में 33.4 डिग्री, शिमला में 24.2 डिग्री रहा जबकि न्यूनतम तापमान केलांग में 0.3 डिग्री व शिमला में 10.4 डिग्री रिकाॅर्ड किया गया है। प्रदेश में सिर्फ लाहौल-स्पीति जिला में ही दुश्वारियां बनी हुई हैं। 3 बंद चल रहे नैशनल हाईवे और 109 सड़कों में से अकेले लाहौल-स्पीति जिला में 2 एनएच और 104 सड़कें बंद चल रही हैं।

News Archives

Latest News