ऍन सी सी एयर विंग आयोजित करेगी वार्षिक प्रशिक्षण कैंप

Himachal News Kullu Others

DNN कुल्लू

15 सितम्बर।  हिमाचल प्रदेश एयर स्क्वाड्रन ऍन सी सी की ढालपुर में स्तिथ शाखा के कमांडिंग अफसर एस के शर्मा ने जानकारी देते हुए कहा  कि  “बीईई’ और ‘सीईई’ प्रमाणपत्र परीक्षा-2022 में शामिल होने वाले एनसीसी कैडेटों के लिए वार्षिक प्रशिक्षण शिविर (एटीसी-212 और 214) क्रमशः 20 सितंबर 2021 से 24 सितंबर 2021 (05 दिन) और 25 सितंबर 21 से 01 अक्टूबर 21 (07 दिन) के बीच  जीएसएसएस हरिपुर, कुल्लू में आयोजित की जाएगी। कमांडिंग अफसर एस के शर्मा ने कहा की इस पूरे शिविर की अवधि में विभिन्न प्रशिक्षण/सामाजिक गतिविधियां जैसे प्लॉग रन, जागरूकता रैली, स्वच्छता अभियान, कोविड टीकाकरण जागरूकता आदि  आयोजित की जाएगी। इसके अतिरिक्ति शिविर के दौरान आयोजित अन्य  विभिन्न गतिविधियों के बारे में इकाई द्वारा सूचित कर दिया जायेगा।

News Archives

Latest News