उपायुक्त परिसर से होगा सड़क सुरक्षा माह का शुभारम्भ

Bilaspur Himachal News Others

DNN बिलासपुर

16 जनवरी। क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी योगराज धीमान ने जानकारी देते हुए बताया कि 18 जनवरी से 17 फरवरी तक राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह मनाया जा रहा है ताकि किसी भी स्तर की लापरवाही के चलते कोई भी दुर्घटना न घटे। उन्होंने बताया कि सड़क सुरक्षा माह के दौरान समस्त ड्राइविंग लाइसैंस धारकों को सड़क सुरक्षा निगमों के प्रति जागरूक किया जाएगा। उन्होंने बताया कि जिला में सड़क सुरक्षा माह का शुभारम्भ 18 जनवरी को उपायुक्त परिसर से प्रातः 11 बजे उपायुक्त रोहित जम्वाल स्कूटी रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। उन्होंने बताया कि सड़क सुरक्षा माह के दौरान विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएगी।

Latest News