ई- हिम भूमि पोर्टल पर ऑनलाइन किया जा रहा  है समस्त अभिलेख: नायब तहसीलदार

Chamba Others
DNN चंबा
10 मई। उप तहसील धरवाला  के नायब तहसीलदार हंसराज ने  आज यहां जानकारी देते हुए बताया कि डिजिटल इंडिया के अधीन उप तहसील  कार्यालय धरवाला से संबंधित समस्त अभिलेख लोकल सर्वर से ई- हिम भूमि पोर्टल पर ऑनलाइन किया जा रहा है जिस कारण 10 मई से  एक सप्ताह के लिए राजस्व विभाग से संबंधित सभी कार्य जैसे पंजीकरण, इंतकाल अपडेशन ,नकल जमाबंदी आदि कार्य बाधित रहेंगे ।
उन्होंने आम जनता से आग्रह किया कि कार्य संपन्न होने तक विभाग का सहयोग करें । जिससे उप तहसील धरवाला का समस्त अभिलेख लोगो की सुविधा के लिए ऑनलाइन हो सके।

News Archives

Latest News