इस जिले के नये क्षेत्र बने कंटेनमेंट जोन

Himachal News Others Una
DNN ऊना
5 अप्रैल। एसडीएम ऊना डॉ निधि पटेल ने आज यहां जानकारी देते हुए बताया कि कोरोना संक्रमण के नए मामले आने के चलते उपमंडल के तहत चताड़ा के वार्ड 7 में माला देवी के घर, गांव मजारा के हरजोत के घर, रक्कड़ कॉलोनी के वार्ड 9 में राज कुमारी के घर, पनोह के वार्ड 4 में मेहर चंद के घर, रक्कड़ कॉलोनी में मनीश कुमार के घर, ग्रीन अवेन्यू कॉलोनी में शांतनु सिंह के घर, झुडोवाल के वार्ड 2 में मुकेश कुमार के घर, एमसी मैहतपुर बसदेहड़ा के वार्ड 2 में उमेश के घर, मैहतपुर के वार्ड 9 में एहमद के घर, संतोषगढ़ के वार्ड 2 में डॉ मृदुल के घर, बहडाला के वार्ड 1 में रामेश कुमार के घर, एमसी ऊना के वार्ड 9 में अदिति के घर, एमसी ऊना के वार्ड 4 में राहुल व वार्ड 1 में सुकेश कुमार के घर, एमसी के वार्ड 3 में सुर्दशन व वार्ड 10 में सुमित ठाकुर के घर, एमसी ऊना विकास नगर के वार्ड 4 में प्रतिभा के घर, शैलजा बिहार कॉलोनी ऊना के वार्ड 4 में मनबीर सिंह व विवेक के घर, को कंटेनमेंट जोन बनाया गया है।
एसडीएम हरोली गौरव चौधरी ने जानकारी देते हुए बताया कि सैंसोवाल के वार्ड 3 में प्रवीण, धर्मपुर के वार्ड 1 में अमनदीप, पोलियां बीत के वार्ड 4 में मोहित, बढ़ेड़ा के वार्ड 4 मेें मोहिंद्र सिंह, पंडोगा के वार्ड 11 में कमलेश व पूबोवाल के वार्ड 4 में हरिशरन के घरों को कंटेनमेंट जोन बनाया गया है। उन्होंने बताया कि कंटेनमेंट जोन में अब कफ्र्यू में ढील नहीं दी जाएगी। उन्होंने बताया कि यह आदेश तुरंत प्रभाव से आगामी आदेशों तक जारी रहेंंगे। जबकि कंटेनमेंट जोन मे रह रहे विद्यार्थियों, जिनमें कोविड जैसे लक्षण न हों, उन्हें परीक्षा देने जानेे की अनुमति रहेगी।
ये क्षेत्र हुए कंटेनमेंट जोन से बाहर
एसडीएम ऊना डॉ निधि पटेल ने जानकारी देते हुए बताया कि बनगढ़ के वार्ड 9 में शुभ लता व वार्ड 3 में वीना के घर व अप्पर अरनियाला के वार्ड 1 में अंजना के घर को जिला की हॉटस्पॉट सूची से बाहर कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि इन क्षेत्रों में अब कफ्र्यू में ढील प्रदान की जाएगी जबकि आगामी 14 दिनों की अवधि तक एक्टिव केस फाईंडिंग का कार्य जारी रहेगा।

News Archives

Latest News