इस जिला की खुशबु कला व संस्कृति के संरक्षण के लिए सम्मानित

Himachal News Kullu Others

DNN कुल्लू

8 मार्च। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मौके पर कुल्लू की खुशबु भारद्वाज को कला व संस्कृति के संरक्षण के लिए सम्मानित किया गया है। यह सम्मान उन्हें हिमाचल कला संस्कृति भाषा अकादमी शिमला तथा फोक्स हिमाचल द्वारा राजेन्द्र प्रसार मेडिकल कालेज टांडा के सरदार शोभा सिंह सभागार में आयोजित महिला सम्मेलन एंव पुरस्कार समारोह के अवसर पर प्रदान किया गया। खुशबु को यह पुरस्कार समारोह की मुख्य अतिथि राज्य सभा सांसद इन्दु गोस्वामी द्वारा पद्मश्री क्षमा मैत्रेयी की मौजूदगी में प्रदान किया गया। सम्मेलन में महिला साहित्सकार, कलाकार एवं साहित्य , कला, संस्कृति, शिक्षा, समाज सेवा क्षेत्रों में विश्ष्टि योगदान के लिए महिलाओं को पुरस्कार प्रदान किए गए। बता दें, कि खुशबु भारद्वाज कुल्लवी गीत गायिका है और गीत लिखती भी है। वह अनेक मंचों पर अपनी खूबसूरत प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन मोह लेती है। उन्हें विशेषकर कुल्लवी संस्कृति से बड़ा लगाव है और वह इसके संरक्षण के लिए सदैव तत्पर रहती है।

News Archives

Latest News