अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर स्वयं सहायता समूहों को किया सम्मानित

Bilaspur Himachal News Others

DNN बिलासपुर

8 मार्च । अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर डीआरडीए सभागार में पंडित दीन दयाल अंतोदय योजना राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत जिला में बेहतरीन कार्य करने वाले 19 स्वयं सहायता समूहों को एडीसी तोरूल रवीश ने प्रशस्ति पत्र व नगद राशि देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा कि महिलाओं ने स्वयं सहायता समूहों से जुड़कर अपनी आर्थिकी को सुदृढ़ किया है। उन्होंने कहा कि स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं अन्य महिलाओं को भी स्वयं सहायता समूहों से जुड़ने के लिए प्रेरित करें ताकि वे अपनी आर्थिकी को मजबूत कर सके।
उन्होंने स्वयं सहायता समूहों से आग्रह किया कि वे अपनी उत्पादों में विविधता लाएं ताकि सभी प्रकार के उत्पादों को बेहतरीन बाजार उपलब्ध हो सके।
उन्होंने महिलाओं से आहवान करते हुए कहा कि बेटा-बेटी में भेदभाव न करें, उन्हें बराबरी का दर्जा दें। इस अवसर पर स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं ने सांस्कृति कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। इस मौके पर पीओ डीआरडीए राजेन्द्र गौतम, जिला पंचायत अधिकारी शशिबाला, बीडीओ सदर भाग सिंह, स्वारघाट विवेक पाॅल, परियोजना निदेशक एनआरएलएम विरेन्द्र कौशल, सभी विकास खण्डों से एलएसईओ उपस्थित रहे।

News Archives

Latest News