इस गांव की जमीनी सच्चाई जानने पहुंची लोस की ये कमेटी

Himachal News

DNN सोलन
लोकसभा की 10 सांसदों की केंद्रीय हाई पावर समिति ने गत दिवस सोलन जिले की ग्राम पंचायत भोजनगर के गांव जझयार में सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास निधि द्वारा करवाए जा रहे विकास कार्यों का अध्ययन किया। लोकसभा उपाध्यक्ष व केंद्रीय हाई पावर समिति के अध्यक्ष डा. एम थंबी दुरई के नेतृत्व में आई इस समिति ने सांसद निधि से निर्मित सामुदायिक भवन का निरीक्षण किया।

लोकसभा सचिवालय द्वारा 15 सितंबर, 2017 को लोकसभा उपाध्यक्ष डा. एम थंबी दुरई की अध्यक्षता में देश के 24 सांसदों की हाई पावर समित गठित की गई है। यह समिति देश में सांसदों द्वारा सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास निधि के तहत करवाए गए विकास कार्यों के अध्ययन के लिए गठित की गई है।

हिमाचल प्रदेश के चारों लोकसभा क्षेत्रों में विकास कार्यों के अध्ययन के लिए दस सदस्यीय समिति में लोकसभा उपाध्यक्ष डा. एम थंबी दुरई के अतिरिक्त सांसद सदस्य हरीश चंद्र चवन, दलीप कुमार मनसुख लाल गांधी, प्रो. वीरेंद्र कश्यप, मोहम्मद बदरूडोजा खान, अर्जुन लाल मीणा, दलीप पटेल, मुकेश राजपूत, एपी जिथेंद्र रेड्डी, सत्यपाल सिंह सोलन पहुंचे। शिमला लोकसभा क्षेत्र के सांसद एवं समिति के सदस्य सांसद प्रो. वीरेंद्र कश्यप ने सांसद निधि द्वारा करवाए गए विकास कार्यों के संबंध में समिति को जानकारी दी।

उपायुक्त सोलन विनोद कुमार, पुलिस अधीक्षक मधुसूदन शर्मा, जिला ग्रामीण विकास अभिकरण के परियोजना अधिकारी भानु गुप्ता, योजना अधिकारी दिनेश गुप्ता, खंड विकास अधिकारी सोलन डॉ. प्रियंका चंद्रा, वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता कपूर सिंह, वर्मा, जिला परिषद सदस्य मीना वर्मा, ग्राम पंचायत भोजनगर की प्रधान माला देवी, उपप्रधान लेखराज ने समिति सदस्यों का स्वागत एवं सम्मान भी किया।

News Archives

Latest News