आज बेटियां जीवन के हर क्षेत्र में बेहतरीन कार्य कर रही

Others Solan

DNN सोलन

सहायक आयुक्त सोलन भानू गुप्ता ने कहा कि समाज में बालिकाओं की सुरक्षा, उनके सम्मान जनक जीवनयापन एवं सशक्तिकरण के लिए सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता है तभी वे पुरूषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर बेहतर समाज निर्माण में सहायक हो सकती हैं। भानू गुप्ता आज यहां महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा आयोजित जिला स्तरीय राष्ट्रीय बालिका दिवस कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे थे।
भानू गुप्ता ने कहा कि बालिकाओं को उनके अधिकारों के प्रति सजग करने के उद्देश्य से राष्ट्रीय बालिका दिवस का आयोजन किया जाता है। उन्होंने कहा कि आज बेटियां जीवन के हर क्षेत्र में बेहतरीन कार्य कर रही हैं। खेलकूद, राजनीति, सेना सहित विभिन्न क्षेत्रों में बालिकाओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन से अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। उन्होंने कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार ने सामाजिक गतिविधियों एवं विकास में महिलाओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने तथा उन्हें सशक्त व सक्षम बनाने के लिए प्रभावशाली योजनाएं आरम्भ की हैं। महिलाओं को सुरक्षा प्रदान करने तथा उन्हें आपातकालीन स्थिति में तुरंत सहायता के लिए गुडि़या हेल्पलाइन-1515 आरम्भ की गई है। महिलाओं की सुरक्षा के लिए शक्ति बटन ऐप शुरू की गई है जिसके माध्यम माध्यम से महिलाओं को संकट की घड़ी में लाल बटन दबाकर तुरंत पुलिस की सहायता प्राप्त की जा सकती है।
सहायक आयुक्त ने इस अवसर पर सभी को राष्ट्रीय बालिका दिवस की बधाई दी।
कार्यक्रम में गायत्री परिवार के देवेंद्र गुप्ता ने गर्भाधान संस्कार के बारे में जानकारी देेते हुए अभिभावकों से बच्चों को अच्छे संस्कार देने का आह्वान किया।
वन स्टॉप सेंटर सोलन की प्रशासक नीलम मेहता ने इस अवसर पर कहा कि केन्द्रीय महिला एवं बाल विकास विभाग के सौजन्य से देश में लगभग 500 वन स्टॉप सेंटर कार्य कर रहे हैं। क्षेत्रीय अस्पताल सोलन में वन स्टॉप क्राइसिस सेंटर हर समय अपनी सेवाएं दे रहा है। पीडि़त महिला इस केंद्र पर जाकर सहायता प्राप्त कर सकती है।
कार्यकारी जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ. पदम शर्मा ने मुख्यातिथि का स्वागत किया तथा कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी प्रदान की।

News Archives

Latest News