आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिका पदों को भरने के लिए वॉक-ईन-इन्टरव्यू 05 व 06 जुलाई को

Himachal News Others Solan

DNN सोलन

22 जून बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय नालागढ़ ज़िला सोलन के अंतर्गत आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिका के रिक्त पदों को भरने के लिए वॉक-ईन-इन्टरव्यू 05 व 06 जुलाई, 2022 को प्रातः 10 बजे बाल विकास अधिकारी नालागढ़ के कार्यालय में लिए जाएंगे। यह जानकारी उपमण्डलाधिकारी नालागढ़ महेन्द्र पाल गुर्जर ने दी।
उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी वृत्त बरूणा-1 के अंतर्गत ग्राम पंचायत बरूणा के तहत आंगनबाड़ी केन्द्र बरूणा-1, आंगनबाड़ी वृत्त डोली के अंतर्गत ग्राम पंचायत डोली के तहत आंगनबाड़ी केन्द्र बाड़बड़ोआ, आंगनबाड़ी वृत्त बद्दी के अंतर्गत ग्राम पंचायत भटोलीकलां के तहत आंगनबाड़ी केन्द्र भूपनगर, आंगनबाड़ी वृत्त बरूणा-2 के अंतर्गत ग्राम पंचायत बैरछा के तहत आंगनबाड़ी केन्द्र नंगलढक्का, ग्राम पंचायत घोलोवाल के तहत आंगनबाड़ी केन्द्र कुलाड़ी, आंगनबाड़ी वृत्त महादेव के अंतर्गत ग्राम पंचायत रतवाड़ी के तहत आंगनबाड़ी केन्द्र घट, ग्राम पंचायत रतवाड़ी के तहत आंगनबाड़ी केन्द्र जागली-3, आंगनबाड़ी वृत्त जोघों के अंतर्गत ग्राम पंचायत पंजैहरा के तहत आंगनबाड़ी केन्द्र पंजैहरा-1, आंगनबाड़ी वृत्त जोघों के अंतर्गत ग्राम पंचायत पंजैहरा के तहत आंगनबाड़ी केन्द्र पंजैहरा-1, आंगनबाड़ी वृत्त राजपुरा के अंतर्गत ग्राम पंचायत भाटियां के तहत आंगनबाड़ी केन्द्र उपरली भाटियां, ग्राम पंचायत भाटियां के तहत आंगनबाडी केन्द्र सनेड़-1, आंगनबाड़ी वृत्त नालागढ़-1 के अंतर्गत ग्राम पंचायत रडियाली के तहत आंगनबाड़ी केन्द्र रख घनसोत, ग्राम पंचायत गोलजमाला के तहत आंगनबाड़ी केन्द्र दितूप्लासड़ा, आंगनबाड़ी वृत्त नालागढ़-2 के अंतर्गत ग्राम पंचायत बारियां के तहत आंगनबाड़ी केन्द्र सलैहड़ा, आंगनबाड़ी वृत्त नालागढ़-3 के अंतर्गत ग्राम पंचायत प्लासीकलां के तहत आंगनबाड़ी केन्द्र सैणीमाजरा, ग्राम पंचायत मंझौली के तहत आंगनबाड़ी केन्द्र झीड़ा तथा आंगनबाड़ी वृत्त गुज्जरहटटी के अंतर्गत ग्राम पंचायत घड़याच के तहत आंगनबाड़ी केन्द्र कपोहली में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के पद भरे जाएंगे।
इसी तरह ग्राम पंचायत बरूणा के तहत आंगनबाड़ी केन्द्र अप्पर घरोटी, ग्राम पंचायत भियंुखरी के तहत आंगनबाडी केन्द्र भिंयुखरी, ग्राम पंचायत घोलोवाल के तहत आंगनबाडी केन्द्र कुलाड़ी, ग्राम पंचायत बैरछा के तहत आंगनबाड़ी केन्द्र बागड़िया, ग्राम पंचायत बघेरी के तहत आंगनबाड़ी केन्द्र बघेरी-2, ग्राम पंचायत रतवाड़ी के तहत आंगनबाडी जागली-3, ग्राम पंचायत रतवाड़ी के तहत रतवाड़ी, ग्राम पंचायत मितियां के तहत आंगनबाडी मैथल, ग्राम पंचायत प्लासीकलां के तहत आंगनबाडी प्लासीकलां, ग्राम पंचायत वार्ड नम्बर 7 के तहत आंगनबाडी वार्ड नम्बर 7, ग्राम पंचायत वार्ड नम्बर 6 के तहत आंगनबाडी केन्द्र नम्बर 6, ग्राम पंचायत किरपालपुरा के तहत आंगनबाडी वार्ड किरपालपुर-2, ग्राम पंचायत कोइडी के तहत आंगनबाडी झीड़ा, आंगनबाड़ी वृत्त साई के अंतर्गत ग्राम पंचायत साई के तहत आंगनबाड़ी केन्द्र तालड़बस्सी, आंगनबाड़ी वृत्त लोहारघाट के अंतर्गत ग्राम पंचायत घड़याच के तहत आंगनबाड़ी केन्द्र नाली, ग्राम पंचायत सौर के तहत आंगनबाडी केन्द्र रजवाह, आंगनबाड़ी वृत्त दिग्गल के अंतर्गत ग्राम पंचायत दिग्गल के तहत आंगनबाड़ी केन्द्र चकलीधार, ग्राम पंचायत मनलोगकलां के तहत आंगनबाडी केन्द्र उखू, आंगनबाड़ी वृत्त मानपुरा के अंतर्गत ग्राम पंचायत मानपुरा के तहत आंगनबाड़ी केन्द्र चुनड़ी, आंगनबाड़ी वृत्त रामशहर के अंतर्गत ग्राम पंचायत चमदार के तहत आंगनबाड़ी केन्द्र चमदार, ग्राम पंचायत मटूली के तहत आंगनबाडी केन्द्र भांगला तथा आंगनबाड़ी वृत्त भुडड के तहत आंगनबाड़ी केन्द्र चक्का में आंगनबाड़ी सहायिकाओं के पद भरे जाएंगे।
उन्होंने कहा कि उपरोक्त पदों के लिए वही महिला उम्मीदवार पात्र होंगी जो सम्बन्धित आंगनवाड़ी केन्द्र के लाभान्वित क्षेत्र में प्रथम जनवरी 2022 को सामान्य निवासी हो तथा परिवार का बंटवारा प्रथम जनवरी, 2022 से पहले हुआ हो। उन्होंने कहा कि इसके लिए उम्मीदवार की आयु 21 से 45 वर्ष के मध्य होनी चाहिए। आंगनवाड़ी कार्यकर्ता उम्मीदवार के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता दस जमा दो उत्तीर्ण तथा आंगनबाड़ी सहायिका के लिए आठवीं कक्षा में उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। उन्होंने कहा कि इन पदों के लिए उम्मीदवार के परिवार की वार्षिक आय 35 हजार रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए। इस संबंध में उम्मीदवार को तहसीलदार अथवा नायब तहसीलदार द्वारा जारी एवं प्रतिहस्ताक्षरित प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होगा।
उन्होंने कहा कि आवेदक को आवेदन पत्र के साथ आयु, शैक्षणिक योग्यता, जाति, दिव्यांग, अनुभव, हिमाचली, परिवार रजिस्टर की नकल व अन्य योग्यता प्रमाणपत्रों की प्रमाणित प्रतियां साक्षात्कार से पूर्व उपमण्डलाधिकारी कार्यालय नलागढ़ में जमा करें तथा साक्षात्कार के दिन उक्त प्रमाण पत्रों की मूल प्रतियां अपने साथ लाना अनिवार्य है।
उन्होंने कहा कि साक्षात्कार की तिथि अलग से सूचित नहीं की जाएगी। अधिक जानकारी के लिए नजदीक के आंगनबाडी केन्द्र, पर्यवेक्षक कार्यालय अथवा बाल विकास परियोजना अधिकारी नालागढ़ के कार्यालय से सम्पर्क कर सकते है।

News Archives

Latest News