DNN अर्की
पुलिस थाना अर्की के अंतर्गत धार्मिक स्थल लखदाता की मजार के पास कब्रगाह में रविवार सुबह एक मृत पड़ा व्यक्ति मिला। जिसकी पुलिस को सूचना मिलते ही थाना की टीम के साथ डीएसपी प्रताप सिंह तुरन्त मौके पर पहुचे और शव को कब्जे में लेकर मामला दर्ज कर लिया गया है।
पुलिस ने जांच में पाया कि मृतक 57 वर्षीय अनिल कुमार है जोकि सुबाथू क्षेत्र के गांव राडियाना का निवासी है। शनिवार शाम को अनिल अपने एक साथी मनोज बलिया के साथ आया था। लेकिन मनोज उसे छोड़कर चला गया। जब अनिल अपने घर नहीं पहुंचा तो उसकी छानबीन की गई। जिसकी पुलिस थाना अर्की में भी सूचना दी गई थी। रविवार सुबह इसका शव कब्रिस्तान में मिलने से क्षेत्र में दहशत का माहौल व्याप्त है। डी एस पी प्रताप सिंह के अनुसार शव पर कोई चोट के निशान नहीं मिले हैं । प्रथम दृष्टया में हार्ट अटैक से इसकी मौत होने प्रतीत होना माना जा रहा है। पुलिस द्वारा शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा दिया गया और पुलिस अन्य पहलुओं पर भी मौत के कारणों की जांच में जुटी गई है।















