DNN सोलन
सोलन की बेटी सियां सिंह जल्द ही अब हिन्दी फिल्म में नजर आएगी। सिया सिंह अब बालीवुड फिल्म वाई… क्यों में डांस करती नजर आएगी। फिल्म की शूटिंग जून माह के पहले सप्ताह में होगी। सिया सिंह ने बताया कि इडन यूजिक एंड फिल्मस व डराल फिल्मस के बैनर तले बन रही है। फिल्म निर्माता नवनीत कौर है।
सिया सिंह ने वर्ष 2012 में सिया सिंह ने वर्ष 2012 कलर टीवी के रियल्टी शो इंडिया गॉट टेलेंट में भाग लिया। वर्ष 2014 में जी टीवी के शो डांस इंडिया डांस लिटल मास्टर में टॉप -32 में जगह बनाई। वर्ष 2014 में ही डांसिंग स्टार, अब नाचेगा इंडिया में फाइलिस्ट रही। वर्ष 2016 आगरा में आयोजित प्रतियोगिता में ओडिसी डांस व वैस्टर्न डांस में नेशनल विनर रही। वर्ष 2016 में आगरा के ताज रंग महोत्सव में बेस्ट चाइल्ड आर्टिस्ट के लिए राधा रानी अवार्ड। वर्ष 2017 में उड़ीसा के कटक में आयोजित प्रतियोगिता में ओडि़सी, सेमी क्लासिकल व वैस्टर्न डांस की विजेता। मुंबई में मई 2017 में आयोजित नेशनल हिप हॉप चैंपियनशिप में हिमाचल के मीकर क्रू ने सिल्वर मेडल हासिल किया था। इस प्रतियोगिता से सिया का चयन अमेरिका के शहर फीनिक्स एरीजोना में होने वाली वल्र्ड हिप हॉप डांस चैपियनशिप के लिए हुआ था, जहां वह भारत का प्रतिनिधित्व कर चुकी है।
सिया सिंह ने तीन वर्ष की आयु से ही नृत्य करना शुरू कर दिया। अपनी सफलता का श्रेय वह अपनी मां , नाना- नानी, अपने टीचर मीनाकेतन साहू और मनुज शर्मा को देती है। सिया का सपना है कि अपनी डांस प्रतिभा से देश का नाम रोशन करें।