DNN सोलन
पाइनग्रोव स्कूल के छात्रों के एक सात सदसयीय दल ने तंजानिया की सबसे ऊंची चोटी किलिमंजारों को फतह कर अपने धैर्य और साहस का परिचय दिया है। पाइनग्रोव के विद्यार्थियों ने तंजानिया के सर्वोच्च किलिमंजारों पर्वत को फतह कर न केवल स्कूल,बल्कि प्रदेश व भारत का नाम भी रोशन किया है। पाइनग्रोव स्कूल जिला सोलन के छह लड़कों व दो लड़कियों की टीम प्रशासन कैडिट नवनीत सिंह नेगी के नेतृत्व में शिखर की चढ़ाई और बेहद कठोर जलवायु परिस्थितियों को समेटने के लिए माउंट किलिमंजारों पहुंची।
किलिमंजारों तंजानिया में अफ्रीकी महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी है। इस दल ने साहस,दृढ़ता और धैर्य के साथ परीक्षण किया। इस दल में हरब शाीश सिंह रानू,कृष्णा गुलाटी,उदय बजाज, स्मृति कंसल, उदयनवनीत सिंह नेगी, अन्नया ममगाई और आस्था नेगी ने 29 सितंबर, 2019 को चढ़ाई की शुरूआत की और 4 अक्तूबर,2019 की सुबह 7 बजे 5785 मीटर की उऊंचाई पर राष्ट्रीय ध्वज सहित स्कूल बैनर को सफलतापूर्वक फहराया। दल के असाधारण प्रयास के लिए पाइनग्रोव स्कूल में जोरदार स्वागत किया।















