अज्ञात वाहन ने कुचला राहगीर, मौके पर मौत

Baddi Baddi + Doon Crime Nalagarh

DNN नालागढ़ (चड्डा/ शर्मा)
17 जुलाई। पुलिस थाना नालागढ़ के तहत अभीपुर रोड़ पर एक अज्ञात वाहन ने राहगीर को कुचल डाला। हादसे को अंजाम देने के बाद अज्ञात वाहन चालक मौके से फरार हो गया। ग्राम पंचायत घोलोवाल के प्रधान जब सुबह सैर पर निकले तो अभीपुर रोड़ के बीचोबीच मृतक का शव खून से लथपथ मिला। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नालागढ़ अस्पताल भेजा। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

यह भी ख़बर पढ़े : https://bit.ly/3wGrvCb


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दारा सिंह पुत्र सुच्चा सिंह निवासी गांव रामपुर जो कि मौजूदा समय में ग्राम पंचायत घोलोवाल के प्रधान हैं। आज सुबह जब 5.15 बजे दारा सिंह रोजाना की तरह सैर पर निकले तो अभीपुर रोड़ पर सड़क के बीचोबीच एक शव जिसे बुरी तरह से कुचला गया था खून से लथपथ पड़ा था। जब उपप्रधान दारा सिंह ने करीब जाकर देखा जो मृतक की पहचान संत राम पुत्र राम चंद निवासी रामपुर उन्ही के गांव का रहने वाला था। मौके पर देखकर ऐसा लग रहा था कि किसी अज्ञात वाहन ने संत राम को बुरी तरह से कुचल डाला।
डीएसपी बद्दी नवदीप सिंह ने बताया कि पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नालागढ़ अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामल दर्ज करके जांच शुरू कर दी है और फरार वाहन की तलाश की जा रही है।

News Archives

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *