अंकुश भारद्वाज का नया गाना यू टयूब पर रिलीज

Himachal News Others Shimla

DNN शिमला
12 सितंबर इंडियन आइडल फेम अंकुश भारद्वाज का नया हिंदी गाना बरसात और तेरा साथ” शुक्रवार को अंकुश भारद्वाज के यू टयूब चैनल पर रिलीज हुआ। इस गाने में मुख्य गायक अंकुश भारद्वाज के साथ नीलांजना रे की भी सुरीली आवाज़ है।
इस गाने को विश्वजीत महापत्रा और अंकुश भारद्वाज ने संगीत दिया है। जबकि लिरिक्स अंकुश भारद्वाज के स्वयं हैं। जबकि सिनेमाआटोग्राफी साहिल जैसवाल ने की है।
अंकुश भारद्वाज ने सभी से इस गाने को प्यार और समर्थन देने की अपील की है।
गायक अंकुश भारद्वाज ने बताया कि यह गाना एक प्रेम गीत है, जो उनके YouTube चैनल पर रिलीज हुआ।
उन्होंने बताया कि यह गाना हर ऑडियो प्लेटफॉर्म पर भी उपलब्ध होगा।

Latest News