हैदराबाद घटना की SOLAN लायनेस क्लब की सदस्यों ने की निंदा, सरकार से की यह मांग

Others Solan

DNN सोलन (श्वेता भारद्वाज)
हैदराबाद कांड के विरोध में सोलन में लायनेस क्लब की महिलाओं ने एक बैठक का आयोजन करके इस घटना की कड़ी निंदा की। महिलाओं ने सरकार से ऐसे मामलों के दोषियों को फांसी की सजा की मांग की। लायंस क्लब की महिलाओं का कहना था कि इस प्रकार की घटनाएं समाज में बढ़ रही है और इसपर अंकुश लगाने के लिए कानून को और सख्त व ऐसे केसों को तुरंत सुलझाने के बाद अदालत में भी ऐसे मामलों की जल्द सुनवाई करके दोषियों को तुरंत सजा होनी चाहिए।
इस मौके पर लायंस क्लब की आभा महाराज, गुरिंदर, कविता, कमलजीत कौर, संध्या कौशिक, सोनिया, वर्षा कोहली, शालिनी वालिया, अंजु बंसल, तृप्ता सेठी, मीनाक्षी, ब्रिज गोयल, मीनाक्षी महाजन सहित अन्य अन्य महिला सदस्य उपस्थित रही।

News Archives

Latest News