हिमाचल में सिक्योरिटी गार्ड के 200 पदों के लिए होंगे साक्षात्कार

Kangra Others

DNN धर्मशाला, 19 फरवरी

क्षेत्रीय रोजगार अधकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि सिक्योरिटी एण्ड इन्टेलिजन्स सर्विसेज़ (इंडिया) लिमिटेड, फतेहगढ़ साहिब सर हिन्द, पंजाब के माध्यम से विभिन्न क्षेत्रों में सिक्योरिटी गार्ड की सेवाओं हेतु 200 पद जिला कांगड़ा के लिए अधिसूचित किए गए हैं। इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता दसवीं पास तथा आयु सीमा 21 से 37 वर्ष और लम्बाई 5 फुट 7 इंच से अधिक रखी गई है। कम्पनी द्वारा दिन के 8 घंटों के लिए वेतनमान 12500 रुपए प्रतिमाह और 12 घंटों के लिए वेतनमान 16000 रुपए प्रतिमाह दिया जाएगा, जिसमें ईएसआई, ईपीएफ व अन्य सुविधा भी प्रदान की जाएगी।
उन्होंने बताया कि कार्यस्थल हिमाचल व पंजाब रहेगा। इन पदों के लिए इच्छुक अभ्यार्थी अपने सभी मूल प्रमाण-पत्रों सहित 22 फरवरी, 2022 को प्रातः 10.30 बजे उप रोजगार कार्यालय पालमपुर, 23 फरवरी, 2022 को प्रातः 10.30 बजे उप रोजगार कार्यालय नूरपुर, 24 फरवरी, 2022 को प्रातः 10.30 बजे उप रोजगार कार्यालय कांगड़ा, 25 फरवरी, 2022 को प्रातः 10.30 बजे उप रोजगार कार्यालय बैजनाथ और 26 फरवरी, 2022 को प्रातः 10.30 बजे उप रोजगार कार्यालय देहरा में उपस्थित होकर कम्पनी के समक्ष साक्षात्कार दें। अधिक जानकारी के लिए दूरभाष नम्बर 8558062252 पर सम्पर्क कर सकते हैं। इस दौरान अभ्यार्थियों को किसी प्रकार का यात्रा भत्ता व अन्य देय नहीं दिया जाएगा।

News Archives

Latest News