हिमाचल गॉट टैंलेट रिएलटी शौ के विजेता बने चिराग व रंजना

Entertainment Solan

DNN सोलन (श्वेता भारद्वाज)

हिमाचल गॉट टैंलेट रिएलटी शौ का ग्रेड फिनाले रविवार देर रात को सोलन संस्कृत कॉलेज में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में बतौर मुख्यतिथि किक बॉक्सिंग के वाईस प्रेजीटैंड चंद्र मोहन शर्मा ने शिरकत की। कार्यक्रम में सिंगिग, डासिंग , मॉडलिग, एक्टिग व कॉमेडी का आयोजन हुआ। जिसमें सिंगिग निर्णायक मंडल में बॉलीवुड के आलीमगिर खान व हिमाचल के प्रसिद्व कलाकार कुलदीप शर्मा, पवन हंस, सुनील चौहान ने बच्चों की प्रतिभा को परखा। वहीं डॉसिग में निर्णायक मंडल के रुप में दिल से नाचे इंडियां वाले के विजेता गौरव घाबरी व फिट व फायर के प्रबंधंक अमित भाटिया व सौरव चौहान मौजूद रहे। वहीं मॉडलिग में जज के रुप में मिस तनुजा व सन्नी चौहान रहे। जबकि योगा में रंनजीज योगी निर्णायक मंडल में मौजूद रहे। जबकि इन सभी श्रेणियों के लिए आलीम गिर खान , नरेश कौंडल , धर्म सिंह गौरव घाबरी मौजूद रहे। कार्यक्रम में सभी प्रतिभागियों द्वारा शानदार प्रस्तुति पेश कि गई। कार्यक्रम में पूरे प्रदेश से आए प्रतिभागियों ने अपनी प्रस्तुति से हर किसी को हैरान कर दिया।  आपको बता दे कि हिमाचल गॉट टैंलेट का पहले कई जगहों पर ऑडिशन किया जा चुका है। इसके बाद चयनित बच्चों को अगले दौर भेजा जाता है। पूरे प्रदेश से चयनित बच्चों का सोलन संस्कृत कॉलेज में दो दिन तक यह कार्यक्रम चलता रहा।

हिमाचल गॉट टैंलेंट का ऑल ओवर खिताब शिमला के रहने वाले चिराग व रंजना के नाम रहा। इस खिताब को पाने के लिए उन्हें विभिन्न प्रकार के दोर से गुजरना पड़ा। चिराग व रंजना के बेहतर डांस से सभी के दिलों को जीता। उन्होंने बॉलीवुड व फॉक गाने पर डांस किया। जिसका बाहर से आए हुए लोगों ने जमकर लुत्फ उठाया। दोनों के डांस को देखकर निर्णायक मंडल भी हैरान रह गए। वहीं जुनियर श्रेणी के योगा में रबड़ डोल, निधी वालियां ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं मॉडलिंग में मिस ब्यूटी ऑफ हिमाचल का खिताब साक्षी निराला को मिला। वहीं जुनियर श्रेणी में मॉडलिग में स्मृति विजेता रही। वहीं लड़कों में अरिहंत पहले स्थान पर रहे। इसके अलावा डांसिग में पहले स्थान तानसेन संगीत महाविद्यालय पहले स्थान पर रहा। वहीं डास में जुनियर श्रेणी में अन्यया व वरिष्ठ वर्ग में सन्नी ठाकुर पहले स्थान पर रहे। योगा में सिनियर श्रेणी में राहुल पहले स्थान पर रहे। वहीं शोर्य कॉमेडी में पहले स्थान पर रहे।

रनर अप में कनिका चौहान , अनवेश, आहाना, अधवे चंदेल, विकास, अवंतिका, काशवी ठाकुर को प्रोत्साहन अवार्ड से नवाजा गया। यह रहे अतिथि गण जितेंद्र ठाकुर , दयाल प्रसाद , पोला राम ढांग ,अनुप वेद , वेद ज्योति , सुलक्षना, अश्ववनी प्रधान, परविंद्र सिंह, आंचल ,आर्दश टेक्टा, अश्वनी, हरजित, तरुण, योगराज, सुमित,एसके पंवर , अरनव घोष, मुनीष अरोड़ा, मुकेश गुप्ता ,लग्न सिंह, अमित भाटिया , लक्की चांदला ,अमित अलबेला, रवि जोशी , अनुशा जोशी, देवेंद्र , किशन , शुभम, विनोद, द्वीप लाल , मनीष , रोबट, विजय, बबलू, गौरव, हरपाल, रमेश , रुद्राश बैंड , सन्नी भोलू , अनहिता सूद, सीमा, नरेश आदि मौजूद रहे।
 मुख्यतिथि के रूप में पहुंचे चंद्र मोहन शर्मा ने आयोजको को सबसे पहले सफल कार्यक्रम करवाने के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से प्रदेश के बच्चों को बाहर जाने की आवश्यकता नहीं है। चंद्र मोहन ने कहा कि उन्हें बेहद खुशी है कि प्रदेश में इतना टैंलेंट है। इसके साथ ही उन्होंने विजेताओं को बधाई भी दी।

News Archives

Latest News