हमीरपुर के व्यक्ति ने की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

Baddi + Doon Crime Solan

DNN बरोटीवाला 

पुलिस थाना बरोटीवाला के तहत बलयाणा गांव में एक व्यक्ति ने आत्महत्या कर ली। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतारा और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस के अनुसार मकान मालिक विश्वनाथ निवासी बलयाणा ने बताया कि राज कुमार उर्फ राजू निवासी हमीरपुर ने कमरे के अंदर फंदा लगा लिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। मामले की पुष्टि एएसपी बद्दी एनके शर्मा ने की है।

News Archives

Latest News