SOLAN में बनी कोटकहलूर सभा, करवाया ये कार्यक्रम

Bilaspur Others Solan

DNN सोलन 

सोलन में नवगठित कोटकहलूर सभा ने अपनी गतिविधियां शुरू करते हुए नवमी को पूजा अर्चना की और भंडारे का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में एसडीएम सोलन रोहित राठौर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की और हवन पूजा करके पूर्ण-आहूती डाली। इसके बाद कन्या पूजन करके भंडारे का आयोजन भी किया गया। 

 

शहर के सपरून चौक पर आयोजित इस कार्यक्रम में सुरेंद्र भट्टी, उदय, गौरव, रवि अरोड़ा, अनिल, धर्मपाल ठाकुर, करण सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। इसके बाद सभा का विस्तार करते हुए पदाधिकारी भी चुने गए। जिसमें सर्वसम्मती से मनीष कुमार को प्रधान, गौरव को महासचिव, सुरेंद्र भट्टी, सुनील और धर्मपाल को उप प्रधान बनाया गया। उदय को कोषाध्यक्ष बनाया गया।

News Archives

Latest News