सोलन में दो लोग हैरोइन के साथ गिरफ्तार

Crime Others Solan

DNN सोलन, 23 दिसम्बर :

सोलन शहर के कोटलानाला में किराए के कमरे में रह रहे दो लोगों को पुलिस ने हैरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। यह दोनों व्यक्ति फेरी लगाने का काम करते थे और फेरी लगाकर कपड़े बेचते थे। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। एसपी गौरव सिंह ने यह जानकारी देते हुए बताया कि सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने यहाँ पर किराए के कमरा में दबिश देकर दो युवकों जिनके नाम पते रामचन्द्रा निवासी दल्लपुरा पूर्वी दिल्ली उम्र 28 वर्ष व हैप्पी सिंह निवासी सलैम टाबरी नानक नगर लुधियाना पंजाब उम्र 21 वर्ष मालूम हुए को 6.19 ग्राम हैरोइन सहित गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया है कि आरोपियों से पूछताछ की जा रही है उनके पुराने आपराधिक कार्ड के बारे में भी पता लगाया जा रहा है शुरुआती जांच में पता चला है कि यह दोनों फेरी लगाकर कपड़े बेचने का काम करते थे और कोटलानाला में हैरोइन भी बेचा करते थे।

Latest News