DNN सोलन
सोलन पुलिस ने एक युवक को चरस के साथ गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है। सोलन जिला पुलिस के मीडिया प्रभारी एवं कार्यवाहक एसपी शिवकुमार शर्मा ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस टीम ने शक के आधार पर एक 29 साल के युवक राजेश को चैक किया और उसके पास से 372 ग्राम चरस बरामद की। पुलिस ने आरोपी राजेश निवासी हमीरपुर के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने बताया कि युवक को जौनाजी रोड के नजदीक से पकड़ा गया है। पूछताछ की जा रही है।















