DNN सोलन

7 मई । सोलन पुलिस ने चोरी के मामले में 1 आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के बाद उससे पूछताछ के आधार पर चोरी हुए सामान की रिकवरी भी की गईहै। गौर रहे कि कुछ दिनों पहले सोलन के आईटीआई के नजदीक किराए के मकान में रहने वाले राजीव कुमार के कमरे से चोरी हुई थी। चोर यहां से कीमती सामान व गहने लेकर फरार हो गए थे।
पुलिस ने मामले की जांच की और सीसीटीवी की फुटेज केआधार आरोपी कोगिरफ्तार किया है। एएसपी योगेश रोल्टा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपी रोहित की निशानदेही पर चोरी हुआ सामान बरामद किया गया है। उन्होंने बताया कि आरोपी से चोरी हुई एल.ई.डी. बर्तन व उसकी निशानदेही पर रसोईगैस सिलेंडर भी बरामद हुआ है। जबकि अभी अन्य कुछ सामान रिकवर किया जाना है। उन्होंने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरोपी ने घटना को अंजाम अकेले दिया या फिर उसके साथ अन्य कोईआरोपी भी मौजूद था । उसको लेकर भी पूछताछ की जा रही है।















