DNN सोलन ब्यूरो
07 अगस्त। सोलन जिला से शुक्रवार को कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि के लिए 338 व्यक्तियों के सैम्पल केन्द्रीय अनुसंधान संस्थान कसौली भेजे गए। यह जानकारी जिला स्वास्थ्य अधिकारी डा. एनके गुप्ता ने दी। डा. गुप्ता ने कहा कि इन 337 सैम्पल में से नागरिक अस्पताल नालागढ़ से 60, नागरिक अस्पताल बद्दी से 44, ईएसआई अस्पताल काठा से 25, क्षेत्रीय अस्पताल सोलन से 57, एमएमयू कुमारहट्टी से 17, नागरिक अस्पताल अर्की से 66, ईएसआई परवाणू से 17 तथा ईएसआई बरोटीवाला से 51 सैम्पल कोरोना वायरस संक्रमण जांच के लिए भेजे गए हैं। उन्होंने कहा कि जिला में गत दिवस कोविड-19 के 15 और रोगी पाए गए हैं। जिला में अभी तक कोविड-19 के कुल 758 रोगी पाॅजिटिव पाए गए हैं। वर्तमान में जिला में कोविड-19 के 374 रोगी सक्रिय हैं। जिला स्वास्थ्य अधिकारी ने कहा कि सोलन जिला में वर्तमान में 1183 व्यक्तियों को आवास तथा 194 लोगों को विभिन्न संस्थानों में क्वारेनटीन किया गया है।















