DNN सोलन ब्यूरो
02 अक्तूबर। जिला सोलन में कोरोना से मौत का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है। जिला में शुक्रवार को भी कोरोना से तीन लोगों की मौत हुई है। जिला में अब मौत का आंकड़ा 32 पहुंच गया है। इसकी पुष्टि चिकित्सा अधीक्षक डा. एनके गुप्ता ने की है। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को दो पुरुष व एक महिला की मौत हुई है। इनमे 70 वर्षीय महिला जोकि चौपाल शिमला की रहने वाली थी। इस महिला की उपचार के दौरान मौत हुई है। इस महिला को खांसी व बुखार की समस्या को देखते हुए चौपाल से क्षेत्रीय अस्पताल सोलन रैफर किया गया था। यहां से महिला को एमएमयू सुल्तानपुर इलाज के लिए भेजा गया, लेकिन इस महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई है, जबकि 61 वर्षीय पुरुष की मौत भी हुई है। इस व्यक्ति को सोलन में उपचाराधीन था। व्यक्ति को हालत को देखते हुए इसे सोलन से एमएमयू रैफर किया गया था। इस व्यक्ति की भी इलाज के दौरान कोरोना से मौत हुई है। वहीं, एक 42 वर्षीय व्यक्ति की भी कोरोना वायरस से मौत हुई है। हालांकि, इस व्यक्ति का जब रैपिड एंटीजन टेस्ट के माध्यम से जांच की गई थी, तो व्यक्ति की रिपोर्ट नेगेटिव आई थी। इसके बाद इस व्यक्ति का कोरोना टेस्टिंग आरटीपीसीआर के जरिए सोलन में की गई और इस व्यक्ति की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव पाई गई है। यह व्यक्ति एसएआरआई सिंटोमेटिक पाया गया है।















