DNN सोलन ब्यूरो
02 अक्तूबर। जिला सोलन में कोरोना वायरस का आंकड़ा बढ़ता ही जा रहा है। शुक्रवार को भी 29 नए कोरोना पॉजिटिव मामलें आए है। साथ ही कोरोना से शुक्रवार को तीन लोगों की मौत भी हुई है। इसकी पुष्टि जिला स्वास्थ्य अधिकारी डा. मुक्ता रस्तोगी ने की है।
उन्होंने बताया कि जिला सोलन से शुक्रवार को 283 सैम्पलों की जांच की गई थी। इन 283 सैम्पलों में 242 सैम्पल केंद्रीय अनुसन्धान संस्थान कसौली भेजे गए थे। इनमे से 204 सैम्पलों की रिपोर्ट नेगेटिव, 28 पॉजिटिव आए है, जबकि 10 सैम्पल अभी भी अंडर प्रोसेस चल रहे है। इसी तरह ट्रुनेट के जरिए एक सैम्पल की जांच की गई थी, जोकि नेगेटिव निकला है। रैपिड एंटीजन टैस्ट के माध्यम से 40 सैम्पलों की जांच की गई थी। इनमे से 39 सैम्पल नेगेटिव व एक पॉजिटिव आया है।
जिला में आए 29 कोरोना पॉजिटिव में 13 पुरुष व 16 महिलाएं है। इनमे सोलन में 05, बद्दी में 05, नालागढ़ में 03, परवाणू में 05, एमएमयू में 02, अर्की में 04, कंडाघाट में 02 व रामशहर में 03 मरीज है। इन 29 मामलों में 02 गर्भवती महिलाएं, एसएआरआई 03, डारेक्ट कॉन्टेक्ट 14 व आईएलआई के 10 मामलें है।















