प्रधानमंत्री मोदी ने अटल टनल की जनता को समर्पित, कहा आज का दिन है ऐतिहासिक

Himachal News Lahaul and Spiti Others

DNN लाहौल-स्पीति ब्यूरो

03 अक्तूबर।  हिमाचल प्रदेश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अटल टनल का उद्घाटन शनिवार को किया। इस रोहतांक टनल के बनने से मनाली व लेह के बीच 46 किलोमीटर की दूरी कम होगी। वहीं, इस दौरान साऊथ पोर्टल पर उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि  आज का दिन ऐतिहासिक है। यह अटल का सपना ही नहीं, हिमाचल और देश के लोगों का दशकों का इंतजार खत्म हुआ है। इसका लोकार्पण मेरा सौभाग्य का काम है। जब संगठन का काम देखता था तो अटल जी यहां आते थे। एक दिन मैं और धूमल जी इस बात को लेकर उनके पास गए। हमारा सुझाव अटल जी का सपना बन गया। हम इसे समृद्धि के रूप में देख रहे हैं।

पीएम ने कहा कि लोकार्पण की चकाचौंध में वह लोग पीछे रह जाते हैं जिनका योगदान रहा। अभेद्य पीरपंजाल को भेदकर यह संकल्प पूरा किया है। इंजीनियर, मजदूर सबको याद करता हूं। पीएम मोदी ने कहा कि यह टनल नए केंद्र शासित प्रदेश लेह लद्दाख की भी लाइफ लाइन बनने वाली है। मनाली और केलांग के बीच की तीन चार घंटे की दूरी कम हो जाएगी।

पीएम मोदी ने कहा कि यह सुरंग देवधरा की उस बुद्ध परंपरा को समृद्ध करेगी जो दुनिया को रोशनी दिखाएगी। हिमालय का यह हिस्सा हो उधर रेगिस्तान का विस्तार हो या तटीय इलाके, ये सब देश की सुरक्षा करते हैं। यूपीए सरकार पर निशाना साधते हुए पीएम ने कहा कि अटल की सरकार जाने के बाद इस काम को भुला दिया गया। जिस रफ्तार से सुरंग का काम उस समय हो रहा था, यह 2040 में पूरी होती।

News Archives

Latest News