सोलन के इन क्षेत्रों में 06 अगस्त को रहेगी बिजली गुल 

Others Solan

DNN सोलन ब्यूरो 

04 अगस्त। हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड लिमिटिड सोलन से प्राप्त जानकारी के अनुसार 06 अगस्त को 11 केवी हिमाचल कण्डक्टर फीडर की आवश्यक मुरम्मत व रखरखाव कार्य तथा विद्युत लाइनों को स्पर्श करती वृक्षों की टहनियों को काटने के दृष्टिगत विद्युत आपूर्ति बाधित की जाएगी। यह जानकारी विद्युत बोर्ड के वरिष्ठ अधिषाशी अभियन्ता विकास गुप्ता ने दी।
उन्होंने कहा कि इसके दृष्टिगत 06 अगस्त को प्रातः 10.00 बजे से सांय 06.00 बजे तक आंजी, शमलेच, शराणू, नगाली, चेवा, बड़ोग, बाड़ा, कलोल, कोरो कैंथड़ी तथा लघेच घाट व इसके आसपास के क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। उन्होंने इस दौरान लोगों से सहयोग की अपील की है।

News Archives

Latest News