DNN सुबाथू
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सहकारिता मंत्री डाॅ. राजीव सैजल ने सोलन जिला के सुबाथू के सैनिक भीम बहादुर पुन कीे शहादत पर गहरा शोक व्यक्त किया है।
27 वर्षीय भीम बहादुर पुन जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में राष्ट्रीय राईफल्स में तैनात थे और सीमा पर गश्त के दौरान वे बुधवार सांय शहीद हो गए।
डाॅ. सैजल ने अपने शोक संदेश में कहा कि भारतीय रणबांकुरों ने सदैव देश के सम्मान के लिए अपने प्राण न्यौछावर किए हैं। उन्होंने कहा कि वीर राहुल पुन का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा।
सहकारिता मंत्री ने परमपिता परमात्मा से दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोक संतप्त परिजनों को इस असहनीय दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है। भीम बहादुर समीपवर्ती जाडला पंचायत के नयानगर गांव का निवासी था। करीब दस माह पूर्व ही उसका विवाह हुआ था। मृतक सैनिक के शव को सुबाथू लाया जा रहा है, जहां उसका पूरे सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा।
बता दें कि कुछ वर्ष पूर्व सुबाथू के 14 गोरखा प्रशिक्षण केंद्र में की भीम बहादुर ने भारत मां की रक्षा की सौगंध खाई थी और उसके बाद वह राष्ट्रीय राइफल्स में कश्मीर के दुर्गम क्षेत्र में तैनात था।















