साधुपुल के नजदीक मृत अवस्था में मिला व्यक्ति जांच में जुटी पुलिस

Crime Solan

DNN कंडाघाट (लवली)

कंडाघाट चायल रोड पर साधुपुल के नजदीक एक व्यक्ति की गिरने के कारण मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस के अनुसार करीब 1 बजे किसी व्यक्ति ने नदी किनारे शव पड़ा होने की सूचना पुलिस को दी। पुलिस को सूचना मिलते ही तुरन्त मौके पर पहुची और शव को कब्जे मे लेकर आगामी कार्रवाही में जुट गई है। घटना की सूचना मिलने के बाद डीएसपी मुख्यालय योगेश दत्त जोशी ने भी मौके का दौरा किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाही मे जुट गई है। बारिश होने के कारण पुलिस को शव को सड़क तक पहुंचाने में कड़ी मशक्कत का सामना करना पड़ा।
मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी मुख्यालय योगेश दत्त जोशी ने बताया मृत व्यक्ति की पहचान तुन्दल पंचायत के कहलोग गांव के निवासी 44 वर्षीय विनोद कुमार के रूप में हुई है।  उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल सोलन भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

News Archives

Latest News