सरकार का बड़ा फैसला युवाओं को छोटी गाडिय़ों के परमिट देने की तैयारी

Crime Kangra

DNN धर्मशाला

परिवहन, युवा सेवाएँ एवं खेल मन्त्री गोविन्द सिंह ठाकुर ने आज यहां जानकारी दी है कि प्रदेश के ग्रामीण रूटों में परिवहन व्यवस्था को सुगम बनाने के लिए एक विशेष योजना लाई जा रही है, जिसके तहत ग्रामीण युवाओं को रोज़गार प्रदान करने के उद्देश्य से ड्राई लीज पर रूट परमिट प्रदान किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि 10-15 सीटर यह छोटी गाड़ियां हिमाचल पथ परिवहन निगम के तय रुट्स पर सेवाएँ प्रदान करेंगी। इसके लिए प्रदेश के सभी 28 क्षेत्रीय प्रबन्धकों को रुट्स का ब्यौरा प्रदान करने को कहा गया है।

परिवहन मन्त्री गोविन्द सिंह ठाकुर ने कहा कि इन रूटों को चिन्हित करने के लिए क्षेत्रीय प्रबन्धक चुने हुए प्रतिनिधियों से भी सुझाव प्राप्त करेंगे तथा एक सप्ताह के भीतर मुख्यालय को रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगे। इस योजना के तहत प्रदेश में इस प्रकार के करीब 300 रुट्स चिन्हित किये जाएँगे जहाँ बसों की आवाजाही कम है अथवा एक बस से अधिक सवारियां रहती हैं, इससे समय पर लोगों को परिवहन सुविधा प्राप्त होंगी तथा ओवरलोडिंग की समस्या भी दूर होगी।

परिवहन मन्त्री ने दिवंगत चालक नरेश के घर जाकर परिवार के सदस्यों को सांत्वना भी दी। उन्होंने पीड़ित परिवार को हिमाचल पथ परिवहन निगम की तरफ से सहायता राशि भी प्रदान की। इस अवसर पर ठाकुर कुन्ज लाल दमोदारी ठाकुर सेवार्थ ट्रस्ट की मुख्य ट्रस्टी रजनी ठाकुर ने भी स्वर्गीय नरेश के परिवार को ट्रस्ट की ओर से आर्थिक सहायता प्रदान की तथा दिवंगत चालक की बेटी एवं बेटे जो की टूटू, शिमला के एक निजी स्कूल में पढ़ाई कर रहे हैं, की आगे की पढ़ाई का सारा खर्च उठाने का निर्णय लिया।

News Archives

Latest News