सतपाल सत्ती करेंगे जिला स्तरीय माउंटेन साईकल रैली का शुभारंभ

Himachal News Others Una
DNN ऊना
18 नवंबर। जिला स्तरीय महिला व पुरूष माउंटेन साईकल रैली को छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सत्ती 21 नवम्बर को प्रातः 8ः30 पर पीरनिगाह से हरी झण्डी दिखाकर रवाना करेंगे। यह जानकारी देते हुए जिला युवा सेवा एवं खेल अधिकारी कुलदीप शर्मा ने बताया कि यह रैली पीरनिगाह से शुरू होकर बल्ह खालसा गुरूद्वारा होते हुए हंडोला गांव से वापिस पीरनिगाह में समाप्त होगी। रैली में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहने वाले प्रतिभागियों को नकद पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। रैली में अंडर-16, अंडर-23 व 23 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के महिला व पुरूष खिलाड़ी भाग ले सकते हैं। उन्होंने आह्वान किया है कि रैली में भाग लेने के लिए इच्छुक प्रतिभागी आधार कार्ड साथ लाकर 20 नवंबर तक अपना नाम जिला युवा सेवाएं एवं खेल अधिकारी कार्यालय ऊना में दर्ज करवा सकते हैं। 

Latest News