DNN सोलन (Solan)
नारी सुरक्षा करने के लिए समाज को जागरूक करने के उद्देश्य से जिला सोलन के निवासी युवा गायक रोहित कश्यप ने गुलामों की बस्ती गीत का वीडियो लॉन्च किया गया है। जिसमें उन्होंने देश व प्रदेश में महिलाओं के साथ हो रहे दुष्कर्मों के प्रति जनसमाज को जागरूक करने का संदेश दिया है।
जिला सोलन के साथ लगती ग्राम पंचायत डांगरी के गांव बेरटी के रहने वाले युवा गायक रोहित कश्यप ने अपना नया गीत “गुलामों की बस्ती” लॉन्च किया है। रोहित कश्यप इन दिनों सोलन के यूको बैंक आरसेटी में निदेशक के पद पर कार्यरत है। उन्होंने यह गाना नारी सुरक्षा के ऊपर बनाया गया है , जिसमे आज कल हो रहे दुष्कर्मों के माहौल के बारे मे जनसमाज को जागरूक करने की कोशिश की गई है।
युवा गायक रोहित कश्यप ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि इस गाने के द्वारा वह नारी सुरक्षा के लिए समाज को एक संदेश देना चाहते है। उन्होंने यह गाना स्वयं लिखा, गाया और कम्पोज़ किया है। इसमे संगीत आटोम्स म्यूजिक द्वारा दिया गया है। उन्होंने बताया कि इस से पूर्व भी वह इनका देशभक्ति गीत “विजयी भव” व ” कैसे समझाऊ ” एक फ़ौजी की लव स्टोरी गीतों का वीडियो बनाया गया। जिसको दर्शकों द्वारा काफी पसंद किया गया है। इसी को देखते हुए उन्होंने यह गुलामों की बस्ती गीत प्रस्तुत किया है। उन्होंने अपने सभी गीतो को यूट्यूब चैनल पर डाला दिया है।















