मौसम विज्ञान केंद्र ने दी बारिश व बर्फबारी की चेतावनी

Himachal News Mandi Others

DNN मंडी

6 मार्च। उपायुक्त ऋग्वेद ठाकुर ने बताया कि मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 7 और 8 मार्च को मंडी जिले के कई स्थानों पर भारी वर्षा व बर्फबारी की चेतावनी जारी की है । उन्होंने बारिश और बर्फबारी की आशंका को ध्यान में रखते सभी नागरिकों व पर्यटकों से नदी-नालों के किनारे न जाने व भूस्खलन संभावित क्षेत्रों तथा अधिक उंचाई और निम्न तापमान वाले इलाकों में जाने से बचने का आग्रह किया है।
उन्होंने लोगों से अपील की कि खराब मौसम में अनावश्यक तौर पर घरों से न निकलें, सुरक्षित स्थानों पर रहें और किसी प्रकार का जोखिम न उठाएं ।
उन्होंने समस्त पंचायत प्रधानों, गैर सरकारी संगठनों, ट्रैकर्स एवं नागरिकों से भी अनुरोध किया है कि वे इस बारे लोगों को जानकारी प्रदान करें ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना से बचा जा सके । उन्होंने बताया कि किसी भी प्रकार की आपदा घटना की स्थिति में तत्काल जिला आपदा प्रबंधन परिचालन केंद्र के दूरभाष नम्बर 01905-226201,202,203,204 अथवा टोल फ्री 1077 नम्बर पर सूचित करें ।

News Archives

Latest News