DNN मंडी
भाजपा मण्डल मण्डी की बैठक परिधि गृह मंडी में मंडलाध्यक्ष मनीष कपूर की अध्यक्षता में आयोजित की गई,जिसमें आगामी 9 अक्टूबर को भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के प्रस्तावित मंडी आगमन को लेकर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई और मंडी के सेरी मंच पर होने वाले स्वागत समारोह को लेकर भी सभी पदाधिकारियों, कार्यकताओं से सुझाव लिए गए और उसके उपरांत इस समारोह को सफल बनाने के लिए सभी से आग्रह किया गया कि हर पंचायत से ज्यादा से ज्यादा संख्या में लोगों को इस समारोह का हिस्सा बनाएं।
इस बैठक में ,पूर्व विधायक डी. डी. ठाकुर, कन्हैया लाल,जिला उपाध्यक्ष धर्मपाल ठाकुर, मण्डल उपाध्यक्ष वीरेंद्र भट्ट,रमेश राणा,मण्डल महामंत्री पुष्प राज कत्यायान,दीवान चंद, नारायण सिंह गुलेरिया,सचिव शिवराम,फतेह राम,प्रेस सचिव हिमांशु शर्मा, जिला अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष महेंद्र कुमार ,मोर्चा अध्यक्ष भुवनेश ठाकुर,सभी मोर्चों व प्रकोष्ठ के अध्यक्ष और संयोजक, और पदाधिकारी, बंसी लाल,अवनींद्र सिंह, बालक राम आदि भाजपा कार्यकर्त्ता मौजूद रहे।















